|
घूम
हाथी, झूम
हाथी
घूम
हाथी, झूम
हाथी, घूम
हाथी, झूम
हाथी!
हाथी झूम
झूम झूम!
हाथी घूम
घूम घूम!!
राजा
झूमें
रानी
झूमें,
झूमें
राजकुमार
घोड़े
झूमें
फौजें
झूमें,
झूमें सब
दरबार
झूम झूम
घूम हाथी,
घूम झूम
झूम हाथी!
हाथी झूम
झूम झूम!
हाथी घूम
घूम घूम!!
राज महल
में बाँदी
झूमे, पनघट
पर
पनिहारी
पीलवान का
अंकुश
झूमें
सोने की
अम्बारी
झूम झूम
घूम हाथी,
घूम झूम
झूम हाथी!
हाथी झूम
झूम झूम!
हाथी घूम
घूम घूम!!
-विद्याभूषण
'विभु`
(1892 - 1965)
|