बालगीत

 पैसा पास होता

पैसा पास होता तो चार चने लाते
चार में से एक चना तोते को खिलाते
तोते को खिलाते, तो टाँव-टाँव गाता,
टाँव-टाँव गाता तो बड़ा मज़ा आता।
पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते
घोड़े को खिलाते, तो पीठ पर बिठाता
पीठ पर बिठाता तो बड़ा मज़ा आता।
पैसा पास होता तो चार चने लाते
चार में से एक चना चूहे को खिलाते
चूहे को खिलाते तो दाँत टूट जाता
दाँत टूट जाता तो बड़ा मज़ा आता।

-निरंकार देव 'सेवक`
(1919 - 1994)

 

संस्थापक व संपादकः डा जगदीश व्योम             वेब सहयोगः पूर्णिमा वर्मन


अपनी प्रतिक्रिया 
पढें        लिखें