10 Masoor Dal benefits For Health मसूर की दाल हिंदी में

भारतीय महिलाएं सबसे ज्यादा दालों का उपयोग करती है। दालें  पोष्टिकता से भरपूर होती हैं, तथा masoor dal benefits भी बहुत होते है, ये स्वास्थ्य वर्धक skin सुन्दरता के लिए भी बड़ी उपयोगी होती हैं। दालें कई तरह की होती हैं जैसे- चना दाल मसूर दाल, मूंग दाल, उडद दाल, तुअर दाल , मसूर दाल आदि।

आज के इस पोस्ट में हम मसूर की दाल के बारे मे बात करेंगे। मसूर दाल बहुत स्वादिष्ट और लज़ीज होती हैं। मसूर दाल तीन तरह की होती हैं – साबुत मसूर दाल, धुली हुई मसूर दाल, हरी मसूर दाल । इसकी खेती भारत के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, रूस आदि देशों में की जाती हैं। ये ठंडी जलवायु वाले क्षेत्रों में उगाए जाते है। ये मध्यम वर्ग के पौधे होते हैं।

Fenugreek in Hindi

Masoor Dal Benefits 

10 Masoor Dal Benefits मसूर दाल के फायदे

वेसे आपको बतादे की masoor dal recipe के रूप में सबसे ज्यादा काम में लेते है लेकिन लोग masoor dal face pack तथा masoor dal for skin whitening के लिए भी बहुत काम में लेते है, आप भी इसका उपयोग सही विदि के साथ कर सकते है जो निम्न है:-

1.masoor dal face pack –

मसूर दाल खाने में पौष्टिक होने के साथ ये आपके चेहरे के लिए भी उपयोगी है।  आप मसूर दाल का फेस पैक या स्क्रब पैक भी बना सकते हैं। ये आपके चेहरे की मृत कोशिकाओं को हटाकर चेहरे पर चमक लाती है। इसके लिए
– दो चम्मच मसूर दाल को रात में पानी के साथ भिगो दें। सुबह इसमें शुद्ध गाय का कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाए। 30 मिनट बाद धो ले।

68 Indian Spices List

masoor dal face pack

2. masoor dal for skin

एक कप मसूर दाल के पाउडर में थोड़ा सी हल्दी, थोड़ा शहद और कुछ बूंदे नारियल तेल या बादाम तेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना ले। इसे 10 मिनट तक चेहरे पर मालिश करे बाद में धो लें। इससे आपके चेहरे की झाइयां खत्म हो जायेगी और निखार आएगा।

masoor dal for skin

3. दाँतो व हड्डियों के लिए –

मसूर दाल में भरपुर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस आदि तत्व पाए जाता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं साथ ही यदि आपके दाँतो में दर्द है या कैविटी है तो मसूर की दाल से आपको आराम मिल सकता हैं। इसके लिए आप मसूर की दाल और नीम की पत्तियों को थोड़ा जला कर उसका बारीक पेस्ट बना ले। इस पेस्ट से सुबह शाम मंजन करे। थोड़े ही दिनों में आपको आराम मिलेगा।

4. गले के लिए –

यदि गले में किसी प्रकार की सूजन या दर्द हो रहा हो तो हरी मसूर दाल को पीसकर उसका काढा बना कर पीने से गले से संबंधित सभी प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं।

5. पाचन शक्ति बढ़ाए –

आजकल बेरे खान पान का पाचन क्रिया पर बड़ा ही बुरा असर पड़ा है| मसूर दाल के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती हैं। घुलनशील फाइबर होने के कारण ये खाने को अच्छी तरह से पचाती है। इससे कब्ज़ की समस्या नहीं होती हैं। ये अपशिष्ट पदार्थों को नष्ट करने में मदद करती हैं। साथ में  मसूर दाल के हरे पत्तों का सूप बना कर पीने से पेट में होने वाले किसी भी प्रकार के दर्द को भी दूर करती हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है।

6. आँखों के लिए –

लाल मसूर दाल में विटामिन A, विटामिन C, आदि होते है, जो आंखों की रोशनी को बढाने में सहायक होते है। मसूर दाल को शुद्ध गाय के घी में हल्का तल कर खाने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है। आप सबूत मसूर दाल का
भी सेवन कर सकते हैं।

आँखों

7. शरीर पर जलन को मिटाना –

गर्मियों में ज्यादा धूप की वजह से शरीर के कई भागों में जलन उत्पन्न हो जाती हैं, जैसे – पैरों में, हाथों में, आंखों पर आदि। इस जलन को रोकने के लिए मसूर दाल बहुत फायदेमंद साबित होती है। मसूर दाल को रात में गाय या भैंस के दूध में भिगो कर सुबह पेस्ट बनाकर जहाँ जलन हो वहां लगा ले। आपको ठंडक का अहसास होगा और आराम मिलेगा।

8. पौष्टिक तत्व –

मसूर दाल में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते है, जैसे – आयरन, जिंक, फास्फोरस, कैल्शियम, सोडियम, विटामिन, प्रोटीन्स, कॉपर, मैग्नीशियम, सल्फ़र, कार्बोहाइड्रेट आदि पाए जाते हैं।

9. रक्त के लिये –

ये हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करती हैं और खून में गाढ़ापन लाकर खून को बढ़ाती हैं। दस्त, अधिक पेशाब आना, कब्ज आदि को ठीक कर पाचन शक्ति को बढ़ाती हैं। साथ ही ये सौंदर्य को भी बढ़ाती हैं।

रक्त के लिये

10. वजन को घटायें –

अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में मसूर दाल के सेवन करने से आपका वज़न कंट्रोल होता है। ये आपका वजन घटाता है, क़्योंकि इसमे फैट नहीं होता हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में फ़ाइबर होता हैं जिसकी वजह से आपको वजन घटामें भी असहनी होगी और फाइबर्स की वजह से पाचन क्रिया भी सही रहेगी।

मसूर की दाल एक बहुत ही पौष्टिक खाद्य पदार्थ है जो विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह दाल खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जैसे:

  1. वजन कम करने में सहायक – मसूर की दाल में कम फैट और अधिक प्रोटीन होता है जो वजन कम करने में सहायक होता है।
  2. ब्लड सुगर को नियंत्रित करने में मददगार – मसूर की दाल में मौजूद फाइबर और विटामिन सी ब्लड सुगर को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं।
  3. हृदय रोगों को कम करने में सहायक – मसूर की दाल में मौजूद फोलिक एसिड हृदय रोगों को कम करने में मददगार होता है।
  4. शरीर के लिए विटामिन ए और सी का स्रोत – मसूर की दाल विटामिन ए और सी का एक बहुत अच्छा स्रोत होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
  5. अनेक अन्य फायदे – मसूर की दाल में आयरन, कैल्शियम, फोस्फोरस, पोटेशियम, जिंक आदि भी मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं।

मसूर की दाल कब नहीं खाना चाहिए?

मसूर की दाल एक स्वस्थ खाद्य पदार्थ है, लेकिन कुछ लोग इसे अलर्जी से पीड़ित होते हैं। इसलिए, जिन लोगों को मसूर की दाल खाने से एलर्जी होती है, उन्हें इससे दूर रहना चाहिए।

वैसे तो मसूर की दाल का सेवन स्वस्थ लोगों के लिए सुरक्षित होता है, लेकिन कुछ गंभीर स्थितियों में इसे नहीं खाना चाहिए, जैसे कि:

  1. अत्यधिक वजन वाले लोग – मसूर की दाल में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होता है, इसलिए अत्यधिक वजन वाले लोगों को इसे बहुत अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए।
  2. गैस या एसिडिटी की समस्या वाले लोग – मसूर की दाल में फाइबर होता है, जो गैस और एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकता है।
  3. गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग – कुछ गंभीर बीमारियों जैसे कि अल्सर, किडनी समस्याएं, लीवर समस्याएं आदि के लिए मसूर की दाल नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए ऐसे लोगों को मसूर की दाल खाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए

मसूर की दाल का दूसरा नाम क्या है?

मसूर की दाल का दूसरा नाम साबुत मसूर या मसूर दाली होता है।

सेहत के लिए सबसे अच्छी दाल कौन सी है?

भारत में कई तरह की दालें खाई जाती हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इनमें से कुछ अच्छी दालों के नाम निम्नलिखित हैं:

  1. मूंग दाल: मूंग दाल आसानी से जटिलता को तोड़ देती है और एक अच्छी प्रोटीन स्रोत होती है।
  2. अरहर दाल: अरहर दाल में फाइबर, प्रोटीन और फोलिक एसिड होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
  3. मसूर दाल: मसूर दाल में भी फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी होता है, जो हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।
  4. चना दाल: चना दाल में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

इनमें से कोई एक दाल हमारी सेहत के लिए सबसे अच्छी नहीं होती है, बल्कि सभी दालें हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती हैं।

Verdict

दोस्तों आशा करते है आपको ये benefits of masoor dal का पोस्ट जरुर पसंद आया होगा और आपको ये भी बता दे की masoor dal bad for health के ज्यादा प्रमाण नहीं है ये स्वस्थ्य के लिए अच्छी दाल है और पुरे भारतवर्ष में खायी जाती है तथा masoor ki daal सही जगहा उगाया भी जाता है| अगर आपको भी masoor ki dal से जुड़े कुच्छ हेल्थ बेनिफिट्स मालूम हो तो हमें जरुर लिखिए।

You May Also Like

1 Comment

Comments are closed.